Sunami Media

सिविल रिपोर्ट में बिना लिए 5.11 लाख का लोन, व्यापारी के नाम गारंटर दर्ज

सिविल रिपोर्ट में बिना लिए 5.11 लाख का लोन, व्यापारी के नाम गारंटर दर्ज

बैतूल। व्यापार बढ़ाने के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे एक व्यापारी की सिविल रिपोर्ट ने उन्हें हैरान कर दिया। कालापाठा निवासी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर दीपक पिता गोकुल पवार की क्रेडिट रिपोर्ट में ₹5.11 लाख का ऑटो लोन दर्ज मिला, जिसमें उन्हें गारंटर बताया गया है। व्यापारी का कहना है कि उन्होंने न तो यह लोन लिया और न ही किसी व्यक्ति के लोन में गारंटर बने हैं।व्यापार बढ़ाने बैंक पहुंचे, सिविल रिपोर्ट ने चौंकाया

दीपक पवार ने बताया कि वह लंबे समय से बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का व्यवसाय कर रहे हैं। कारोबार विस्तार के लिए उन्होंने समूह लोन लेने के उद्देश्य से उत्कर्ष बैंक से संपर्क किया था। बैंक की प्रक्रिया के दौरान उनकी सिविल रिपोर्ट की जांच की गई, जिसमें ₹5 लाख 11 हजार का ऑटो लोन सामने आया।

रिपोर्ट में दीपक को इस लोन में गारंटर बताया गया है। दीपक के अनुसार उन्हें इस ऋण की कोई जानकारी नहीं है और उन्होंने कभी किसी व्यक्ति के लिए गारंटी भी नहीं दी।

गलत रिकॉर्ड से लोन लेने की क्षमता प्रभावित होने की चिंता

व्यापारी का कहना है कि यदि क्रेडिट रिपोर्ट में गलत जानकारी दर्ज है तो इसका सीधा असर उनके भविष्य के बैंकिंग लेन-देन और लोन लेने की क्षमता पर पड़ सकता है। उनका कहना है कि बिना किसी गलती के उन्हें गलत क्रेडिट रिकॉर्ड का खामियाजा नहीं भुगतना चाहिए।

ऋणी और संबंधित बैंक की जानकारी स्पष्ट नहीं

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिविल रिपोर्ट में दर्ज ₹5.11 लाख के ऑटो लोन का वास्तविक ऋणी कौन है और संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था कौन-सी है। व्यापारी का कहना है कि उन्हें इस ऋण की जानकारी नहीं है और वे अब संबंधित संस्था एवं क्रेडिट रिकॉर्ड से जुड़े अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

दीपक पवार ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर यदि रिकॉर्ड में गलती पाई जाती है तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें आर्थिक और बैंकिंग संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुनामी मीडिया | जनहित में खबर
रिपोर्ट: सुनामी मीडिया टीम

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media