फिल्म की शूटिंग से पहले पति संग इस्कॉन मंदिर पहुंचीं सनी लियोनी
मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोनी ने रविवार को अपने पति डेनियल वेबर के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि सनी जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
मंदिर दर्शन के दौरान सनी लियोनी डस्टी पिंक रंग के कढ़ाईदार सलवार सूट में नजर आईं। हल्के मेकअप और खुले बालों में उनका लुक बेहद सादगीपूर्ण दिखाई दिया। वहीं, डेनियल वेबर हरे रंग की शर्ट, सफेद टी-शर्ट और क्रीम रंग की पैंट में नजर आए।
सनी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। हालांकि, उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
'डीजे वर्ल्ड टूर' में भी व्यस्त हैं सनी
सनी लियोनी इन दिनों अपने 'डीजे वर्ल्ड टूर' को लेकर भी चर्चा में हैं। वह भारत के साथ-साथ थाईलैंड, कनाडा और कई अन्य देशों में परफॉर्म कर चुकी हैं। पटाया, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोच्चि और वैंकूवर में उनके शो हो चुके हैं। इसके अलावा ग्लासगो और डबलिन में भी उन्होंने मंच पर प्रस्तुति दी है। अब उनके टूर का अगला पड़ाव ऑस्ट्रेलिया बताया जा रहा है।
'चुड़ैल' में नजर आएंगी सनी
फिल्मों की बात करें तो सनी लियोनी 'केनेडी' के बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चुड़ैल' को लेकर भी चर्चा में हैं। टीएलवी प्रसाद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी के साथ मंदाना करीमी और राहुल देव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर की गई है। इसमें सनी एक ऐसी आत्मा की भूमिका निभा रही हैं, जो बुलंदशहर की सड़कों पर भटकती है। वहीं, मंदाना करीमी एक प्रतिद्वंद्वी अलौकिक शक्ति के किरदार में दिखाई देंगी।
निर्माता महेंद्र धारीवाल की 50वीं फिल्म 'चुड़ैल' के सितंबर 2026 के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है और इसके तमिल, तेलुगु तथा मलयालम डब संस्करण भी दर्शकों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
सुनामी मीडिया | मनोरंजन डेस्क