Sunami Media

डिस्कवरी पब्लिक स्कूल सिरगिट्टी में हर्षोल्लास से मनाया गया 15 अगस्त

डिस्कवरी पब्लिक स्कूल सिरगिट्टी में हर्षोल्लास से मनाया गया 15 अगस्त

सिरगिट्टी। डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, सिरगिट्टी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशेष पुष्पेंद्र साहू, वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 10, सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम में पत्रकार मुकेश तिवारी ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के वीर शहीदों के बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ देशहित और समाजहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि विशेष पुष्पेंद्र साहू ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री दुबे जी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media