Sunami Media

ईवी खरीद पर सामाजिक सुरक्षा की अनूठी पहल, वंदे भारत के साथ आगे बढ़ रहा स्वच्छ भारत मिशन ।

ईवी खरीद पर सामाजिक सुरक्षा की अनूठी पहल, वंदे भारत के साथ आगे बढ़ रहा स्वच्छ भारत मिशन ।


सुनामी मीडिया | नई दिल्ली

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माण के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही कंपनी वंदे भारत अब सिर्फ वाहन निर्माण तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में भी एक मिसाल पेश कर रही है। ईवी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक अनूठी सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू की है, जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है।

वंदे भारत के निदेशक बलविंदर सिंह साहनी एवं सुमित आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को केवल उत्पाद देना नहीं, बल्कि उनके साथ पारिवारिक रिश्ता स्थापित करना है। इसी सोच के तहत एक विशेष योजना लागू की गई है, जिसके अंतर्गत ईवी खरीद के एक वर्ष के भीतर ग्राहक की बहन या बेटी के विवाह पर 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इतना ही नहीं, यदि किसी ग्राहक का असामयिक निधन हो जाता है, तो कंपनी उसके परिवार को 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह पहल ईवी सेक्टर में सामाजिक सुरक्षा का एक नया मॉडल मानी जा रही है।

निदेशक बलविंदर सिंह साहनी ने कहा, “हमारे लिए हमारे ग्राहक सिर्फ ग्राहक नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं। वंदे भारत अपने ग्राहकों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी है।”

बीते तीन वर्षों से वंदे भारत इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में सक्रिय है और कार्गो ईवी, ई-रिक्शा व ई-ऑटो जैसे सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। कम परिचालन लागत और किफायती कीमतों के चलते छोटे शहरों व कस्बों में इन वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

कंपनी का मानना है कि यह पहल न केवल ईवी को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करेगी। वंदे भारत की यह सोच आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media