Sunami Media News

मॉडल ब्लड बैंक व मेकाहारा के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में मुकेश तिवारी ने किया रक्तदान

मॉडल ब्लड बैंक व मेकाहारा के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में मुकेश तिवारी ने किया रक्तदान

रायपुर। मॉडल ब्लड बैंक एवं मेकाहारा (मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं वित्तीय सलाहकार मुकेश तिवारी ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर मुकेश तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
रक्तदान शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया। शिविर को सफल बनाने में मॉडल ब्लड बैंक एवं मेकाहारा के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने