Sunami Media News

प्रेम प्रसंग ने लिया खूनी रूप, युवती ने चाकू मारकर युवक की हत्या

📰 सुनामी न्यूज | बिलासपुर
प्रेम प्रसंग ने लिया खूनी रूप, युवती ने चाकू मारकर युवक की हत्या
बिलासपुर, शनिवार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी के पास स्थित गौरा-गौरी मंदिर परिसर शनिवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज हत्या का गवाह बना। किराये के मकान में रहकर होटल में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25 वर्ष), पिता दूज राम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम करा के रूप में हुई है। वह शुभम विहार क्षेत्र में किराये पर रहकर होटल स्टाफ के रूप में काम करता था।
मोबाइल नंबर ब्लॉक करना बना विवाद की वजह
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक द्वारा युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से दोनों के बीच विवाद हुआ। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में युवती ने पास में रखे चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी युवती हिरासत में
पुलिस के अनुसार आरोपी युवती मूलतः सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव की रहने वाली है और वर्तमान में बिलासपुर के कुडूदंड क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सील कर पंचनामा कार्रवाई की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस जांच जारी
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में फैली दहशत
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा और भय का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने में लगी है।
(सुनामी न्यूज डेस्क, बिलासपुर)

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने