BNI उद्योग मेले का भव्य रंग रंग रूप से हुआ समापन,,
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2026 का आगाज सुंदर रहा। उद्योग जगत में अच्छा संदेश के साथ मेले का आयोजन किया गया और मेले का रंगारंग रूप से समापन हुआ, लोगों ने किया खूब एंजॉय, और जमकर की खरीदारी बाहर से आए व्यापारियों ने कहा धन्यवाद BNI बिलासपुर।
बिलासपुर :- व्यापार, उद्यमिता और आपसी सहयोग की भावना को सशक्त मंच प्रदान करने वाला BNI व्यापार–उद्योग मेला अपने भव्य और यादगार समापन के साथ इतिहास रच गया। यह मेला केवल खरीद–फरोख्त तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यापार, नवाचार, सेवा, संस्कृति और सामाजिक संवेदना का एक जीवंत संगम बनकर उभरा।
देशभर के व्यापारी, एक ही मंच पर
मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहाँ जम्मू–कश्मीर, राजस्थान, गुवाहाटी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया।
साथ ही छत्तीसगढ़ के स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी समान अवसर और मंच मिला, जिसने वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूती दी।
छोटे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक की भागीदारी
BNI के इस मेले की सबसे बड़ी खासियत रही।