Sunami Media

Sunamimedia ◆ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में फहराएंगे तिरंगामिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण

Sunamimedia ◆ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में फहराएंगे तिरंगा
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण


बिलासपुर, 25 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 जनवरी को संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर वे राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे तथा परेड की सलामी भी लेंगे। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन होगा। प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। इसके पश्चात 9.03 बजे मुख्यमंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9.06 बजे हर्ष फायर तथा 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च-पास्ट किया जाएगा।
प्रातः 9.18 बजे मुख्यमंत्री राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। 9.39 बजे परेड निष्क्रमण की कार्यवाही होगी। इसके बाद 9.48 बजे स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रातः 10.20 बजे शासकीय विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। 10.57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रातः 11.15 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media