Sunami Media News

Sunami Media || भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने किया बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण

सुनामी मीडिया | खेल/पर्यटन डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने किया बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह एवं कुलदीप यादव ने भ्रमण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जंगल सफारी का आनंद लेते हुए अभयारण्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव-विविधता को करीब से देखा।
जंगल सफारी के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न वन्य प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा और प्रकृति के शांत वातावरण का अनुभव किया। खिलाड़ियों ने अभयारण्य की हरियाली, वन्यजीव संरक्षण प्रयासों और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की।
खिलाड़ियों की इस यात्रा से बारनवापारा अभयारण्य एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह भ्रमण न केवल वन्य पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और अभयारण्य की विशेषताओं एवं संरक्षण कार्यों की जानकारी दी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने