Sunami Media

ई-रिक्शे ने खींची ₹15 लाख की टाटा नेक्सन ईवी, वीडियो वायरल,

ई-रिक्शे ने खींची ₹15 लाख की टाटा नेक्सन ईवी, वीडियो वायरल

राजस्थान के अलवर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले खरीदी गई एक टाटा नेक्सन ईवी कार बीच सड़क पर अचानक बंद हो गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

स्थिति संभालने के लिए कार मालिक ने पास से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक की मदद ली। इसके बाद करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत वाला ई-रिक्शा रस्सी से बांधकर करीब ₹15 लाख की ईवी कार को घर तक खींचकर ले गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे ‘ई-रिक्शे की ताकत’ बता रहे हैं तो कुछ इलेक्ट्रिक कारों की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं।

हालांकि कार बंद होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media