Sunami Media

मद्य निषेध सप्ताह का कलेक्टर ने किया शुभारंभप्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मद्य निषेध सप्ताह का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिलासपुर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला कार्यालय परिसर से नशापान के खिलाफ जनजागरूकता के लिए सजाए गए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस विशेष रथ को तैयार किया गया है, जो आगामी 8 अक्टूबर तक शहर और ग्रामों का भ्रमण कर लोगों को नशे की बुराइयों की जानकारी देगा और इससे दूर रहने की समझाइश करेगा।

कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित जनों को ताउम्र नशापान से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अफीमी शिव कुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर एसएस दुबे, संयुक्त संचालक टीपी भावे, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रशांत मोकासे, उत्तम राव, अशोक कश्यप एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान समाज कल्याण विभाग के विभागीय कला पथक दल के लीलाधर भांगे, विजय केसकर, कौशल कश्यप और दादूलाल बरेठ ने गांधी जी का प्रिय भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media