Sunami Media News

संभागीय सरस मेले का आयोजन 9 से 12 मार्च तक

संभागीय सरस मेले का आयोजन 9 से 12 मार्च तक

*50 स्टॉलों में समूह की दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों की होगी बिक्री और प्रदर्शनी*

बिलासपुर, 7 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ शासन के तत्वधान में स्व सहायता समूह एवं उद्यमीयों के प्रोत्साहन हेतु दिनांक 9 मार्च से 12 मार्च 2025 तक मुंगेली नाका मैदान में सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिलासपुर जिले सहित पूरे संभाग के जिलो से स्व-सहायता समूहों द्वारा स्व निर्मित उत्पादों की प्रदर्शन सह बिक्री के लिए लगभग 50 स्टॉल सजाया जाएगा। जिसमें स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न स्वदेशी उत्पाद जैसे कपड़े, टेराकोटा, मसाला, आचार, बड़ी पापड, सजावटी सामान, हस्त शिल्प, बांस कला, मिलेट्स आदि अनेक उत्पादो के साथ ही मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी रहेगा। मेले मे फूड जोन भी बनाया जा रहा है।
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने