Sunami Media News

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली और ईद मनाने का निर्णय

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली और ईद मनाने का निर्णय



बिलासपुर, 7 मार्च 2025 – एडीएम आर.ए. कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में होली, होलिका दहन और ईद उल फितर सहित अन्य पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया।

होली में कीचड़ से खेलने और मुखौटे के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। एडिशनल एसपी ने निर्देश दिए कि दुकानों में मुखौटे बेचने पर जप्ती की कार्रवाई होगी। पर्वों के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील की कि शहर की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए समन्वय और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

बैठक में सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और बिजली-पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग को सतर्क रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभी धार्मिक और समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया। एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि होलिका दहन के दौरान शोरगुल न किया जाए और परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न हो।

बैठक में एडिशनल कमिश्नर खजांची कुमार, संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, शांति समिति के सदस्य इरशाद अली, हबीब मेमन, सुधीर खंडेलवाल, शेखर मुदलियार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने