Sunami Media News

प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा 30 मार्च को मोहभठ्ठा मेंकमिश्नर और IG ने सभास्थल का लिया जायजा

प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा 30 मार्च को मोहभठ्ठा मेंकमिश्नर और IG ने सभास्थल का लिया जायजा

बिलासपुर, 7 मार्च 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभठ्ठा में उनकी विशाल आमसभा होगी। सभा के लिए स्थल चयन के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कमिश्नर महादेव कावरे और IG संजीव शुक्ला ने अधिकारियों की टीम के साथ दोपहर में स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर अवनीश शरण, SP रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मोहभठ्ठा गांव के 55 एकड़ खुले मैदान में प्रधानमंत्री की सभा आयोजित होगी। अधिकारियों ने मैदान के विभिन्न हिस्सों को चिन्हित कर तैयारियों को गति देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद बुलडोजर से मैदान का समतलीकरण कार्य शुरू कर दिया गया।

करीब दो घंटे तक मैदान का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा कर निर्देश जारी किए गए।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त एवं आयोजन के नोडल अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत CEO एवं सहायक नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, SDM बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने