कसडोल । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी आज नगर पलारी में नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री यशवर्धन (मोनू) वर्मा एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित श्री गणेश महापुराण कथा श्रवण करने पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान विघ्न विनाशक गणेश जी महाराज का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर एवं व्यासपीठ पर विराजमान शंकराचार्य जी से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की। आज के इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले,पूर्व विधायक पंडरिया श्री मोती राम चंद्रवंशी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन (मोनू) वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्री सेवक वर्मा,वरिष्ठ नेता श्री गिरधारी लाल वर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्री नन्दकुमार वर्मा, मण्डल अध्यक्ष कसडोल श्री कृष्ण कुमार पटेल , अध्यक्ष दक्षिण पलारी श्री महेंद्र साहू, अध्यक्ष ग्रामीण ब बा श्री डोमन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री कुशल वर्मा, महामंत्री श्री पवन वर्मा श्री शिव यदु, उपाध्यक्ष कसडोल श्री संतोष वैष्णव,वरिष्ठ नेता श्री नरसिंह वर्मा श्रीमहामंत्री युवामोर्चा श्री मुकेश साहू, श्रीमती मिथलेश साहू श्रीमति परमेश्वरी वर्मा, श्रीमती निर्मला रजक, श्री लोकेश्वर वर्मा, श्री ताजेन्द्र कन्नोजे, श्री राहुल चंद्राकर श्री बिसाहू राम साहू सहित भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।
पलारी में श्री गणेश महापुराण कथा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
by Mukesh tiwari
-
0