Sunami Media News

कसडोल में विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कल


कसडोल में विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम आज
कसडोल । भारतीय जनता पार्टी कसडोल मंडल के द्वारा कल 17 फरवरी 2023 शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की सह पर नक्सलियों द्वारा षडयंत्र पूर्वक सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं के हत्या किए जाने के विरोध मेंकसडोल नगर के हड़हा पारा चौंक पर विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है।उक्त धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।क्षेत्र के आम नागरिकों से भी बड़ी संख्या में शामिल होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई है।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री श्रीमती श्यामबाई साहू, जिला मंत्री राजकुमार साहू एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने दी है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने