थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में एक धमाकेदार जीत हासिल की। विजय के परिवार से लेकर पूरे देश में उनके फैंस जश्न में डूबे हैं। नहीं हैं तो केवल उनकी बीवी और बच्चे। विजय अपनी जीत के बाद कैसे खुश होंगे, ये तो वही जानते होंगे क्योंकि सबकुछ पाकर भी उनका परिवार उनसे दूर है और सबसे बड़े दिन पर चुप्पी साधे हुए है।
अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) ने तमिलनाडु में एक धमाकेदार जीत हासिल की। चुनाव आयोग द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार, पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं। विजय की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स तो खुश हैं ही, साथ ही उनके फैंस भी जश्न में डूबे हैं। सड़क से लेकर गली-मोहल्ले और हर चौराहे पर केवल विजय के नाम के नारे गूंज रहे हैं। उनका परिवार भी उनकी इस खुशी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। माता-पिता से लेकर घर के बच्चे तक बेहद खुश हैं। उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी सेलिब्रेशन के लिए विजय के घर पहुंची थीं, लेकिन जहां पूरा देश उनके लिए जयकारे लगा रहा है, वहीं उनका खुद का परिवार यानी कि बीवी-बच्चे इन सबसे गायब हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि विजय ने तमिलनाडु की जनता और फैंस का दिल तो जीत लिया, लेकिन एक पिता, पति के तौर पर हार गए।
ऐतिहासिक जीत के बाद विजय सबसे पहले अपने माता-पिता के घर गए और उनके साथ वक्त बिताया। उसके बाद वो बालकनी में आए और समर्थकों के साथ फैंस का भी अभिवाद किया। मौके से आए वीडियो में फैंस जयकारे लगाते, अपने फोन पर उस पल को रिकॉर्ड करते और विजय के समर्थन में नारे लगाते नजर आए। परिवार के साथ विजय बेहद खुश भी दिखाई दिए, लेकिन उनके बेटा-बेटी और पत्नी नदारद थीं।
विजय के घर मिलने पहुंचीं तृषा कृष्णन
4 मई विजय और तृषा दोनों के लिए एक खास दिन था। विजय चुनाव में आगे चल रहे थे और तृषा 43 साल की हो गईं यानी कि उनका जन्मदिन भी रिजल्ट वाले दिन ही था। सोमवार की सुबह, तृषा को हर साल की तरह इस दिन तिरुमाला में दर्शन करके अपना जन्मदिन मनाते देखा गया। एक्ट्रेस को सफेद कुर्ते में अपनी टीम के साथ मंदिर में जाते हुए देखा गया। इसके बाद वो दिन में विजय के घर पहुंचीं और उनकी खुशी का हिस्सा बन गईं।
फिल्मी हस्तियों और लाखों फैंस का प्यार, पर दूर है परिवार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से लेकर उनके लाखों-करोड़ों फैंस तक उनकी जीत की खुशी में उन्हें बधाई दे रहे हैं। हर कोई जयकारे लगाने में बिजी है। रश्मिका मंदाना से लेकर नयनतारा जैसी हीरोइनों तक ने विजय को बधाई दी है। लेकिन ये सारी खुशियां फीकी हैं क्योंकि उनका बेटा, बेटी और पत्नी संगीता इन सबसे कोसों दूर हैं।
पिता की जीत पर चुप है बेटा, कौन हैं जेसन संजय?
बेटे जेसन संजय ने अपने पिता को बहुत पहले सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था और अब उनकी जीत के बाद भी कोई पोस्ट नहीं किया। पिता और बेटे के बीच अनबन की खबरें काफी पहले से चल रही थीं। तृषा संग अफेयर की खबरों के बाद से ही कथित तौर पर उनके बेटे उनसे नाराज हैं। ये बात समझ भी आ रही है क्योंकि बेटे का सोशल मीडिया शांत है।
बेटी दिव्या साशा ने भी चुप्पी साधी
बेटी दिव्या साशा का भी पिता की जीत के बाद कोई बयान नहीं आया है।
संगीता सोरनलिंगम: तलाक, प्रताड़ना और अफेयर के लगाए आरोप
थलपति विजय की पत्नी संगीता का भी पति की जीत पर कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने कुछ महीने पहले ही तलाक की अर्जी दी थी और अपने पति के खिलाफ काफी कुछ बोल भी चुकी हैं...