तेलासीपुरी धाम में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किये पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
कसडोल । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गुहराम अजगले जी, सतनामी समाज के धर्मगुरु श्री आसमदास साहेब जी, ने आज ग्राम तेलसीपुरी धाम बाड़ा में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किये। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए उन्होंने ग्राम के सरपंच श्री रामेश्वर धीवर एवं ग्राम वासियों को बधाई दी। आज के इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गुहाराम अजगले जी, सतनामी समाज के धर्मगुरु तेलसीपुरी धाम श्री आसमदास साहेब जी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बघेल भाजपा मंडल दक्षिण पलारी के अध्यक्ष महेंद्र साहू कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल दक्षिण पलारी के महामंत्री विजय कोसले ग्राम के सरपंच रामेश्वर धीवर, संतोष वैष्णव प्रेमदास वैष्णव शक्ति केंद्र संयोजक पंचराम सायतोड़े, महिला मोर्चा के सदस्य श्रीमती प्रभा कोसले, रामनाथ पटेल प्यारे लाल कोसले मनीराम कोसले बूढारूराम बंजारे वंशराज कोसले छेदीराम गायकवाड तखत बरतामसी फुरासा बरतामसी सहित भारी संख्या में ग्रामवासीगण उपस्थित थे।