Sunami Media News

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर द्वारा सरकण्डा कस्मिक निरीक्षण,,




**

थाने की साफ सफाई एवं रिकार्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया, रिकार्ड संधारण एवं CCTNS में डाटा एन्ट्री शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये ।

** थाना परिसर में विकसित किये गये गार्डन में वृक्षारोपण भी किया गया । थाना में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रशस्ति पत्र भी दिया गया ।

दिनांक 20.01.2023 को उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमति पारूल माथुर के द्वारा थाना सरकण्डा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सरकण्डा फैजुल होदा शाह सहित थाना सरकण्डा एवं पुलिस सहायता केन्द्र मोपका के सभी स्टाफ उपस्थित रहे, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना भवन की साफ-सफाई, रिकार्ड संधारण की स्थिति का बारिकी से निरीक्षण किया गया, साथ ही CCTNS में डाटा एन्ट्री की भी जानकारी ली गई, तथा समस्त एन्ट्री समय पर किये जाने का निर्देश दिया गया । पुराने मर्ग एवं अपराध के निराकरण के भी निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना सरकण्डा के पुलिस स्टाफ से उनकी समस्याओं के बारे में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जानकारी ली गई, इस दौरान सउनि राजकुमार प्रसाद द्वारा स्वयं का स्थानांतरण सरकण्डा से कोटा किये जाने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर स्थानांतरण किये जाने का आश्वासन दिया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई के दौरान थाना परिसर में एक गार्डन भी विकसित किया गया है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। निरीक्षण दौरान साफ-सफाई एवं थाने के कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया एवं अच्छे कार्य करने वाले 12 अधिकारी / कर्मचारियों का प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया ।

**

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने