Sunami Media News

भारत के विकास में कांग्रेस का महान योगदान - पूर्व मुख्यमंत्री अशोकराव चौहान,,


*कांग्रेस सेवादल राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का उत्साह के साथ समापन*
औरंगाबाद | कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया? विरोधी इस तरह के आरोप और आलोचना करते रहते हैं। देश के वरिष्ट जनो से पूछो इतनी चुनौतियाँ होने के बावजूद हमने क्या नहीं किया। उन्होंने जवाब देते हुए राय व्यक्त की कि जहां सुई भी नहीं बनती थी उस भारत के निर्माण में अपना सबकुछ अर्पित किया उन्होंने विरोधियों पर आरोप लगाते हुये कहा उनका क्या योग्यदान है देश को सिर्फ़ तोड़ना,धर्म के नाम पर नफ़रत हिंसा फैलाना आज भारत  जोड़ने राहुल गाँधी पद यात्रा कर रहे है महाराष्ट्र कांग्रेस सेवादल द्वारा  नगर स्थित कुम्भेफल,ओरंगाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बोल रहे थे.
इस अवसर पर अ भा सेवादल पश्चिम मंडल समन्वयक मुख्य वक्ता एवं पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी ने सेवादल के त्याग.तपस्या बलिदान व अनुशासन का इतिहास बताते हुये कांग्रेस की विचारधारा को पुनः स्थापित करने हेतु सेवादल के प्रशिक्षण को अनिवार्य बताया । श्री बाजपेयी ने “हम भारत के रखवाले है हम अमर तिरंगे वाले है “ गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया । शिविर के शिविराधिपति सेवादल के महासचिव,महाराष्ट्र प्रभारी लालजी मिश्रा ने शिविर रिपोर्ट देते हुये शिविर के बौद्धिक,शारीरिक,व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी । कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विलास औताड़े ने स्वागत उद्बोधन देते प्रदेश में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी उन्होंने कहा कि अगले क्रम में शीघ्र प्रत्येक जिलों में सेवादल के सहयोगी शिविर लगाये जाएँगे । उक्त अवसर पर पूर्व विधायक केशवराव औताड़े, प्रकाश मुगड़िया, पूर्व विधायक नामदेवराव पवार, पूर्व- मंत्री अनिल पटेल, रविंद्र काले, संदीप बोर्से। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले, सुरेंद्र सालुंखे, मजहर खान, मोहित जाधव, निमेश पटेल, अरुण शिरसाट, कंचन कुमार चाटे, प्रभाकर मुठे, अनिल मालोदे, वरुण पथरीकर आदि मौजूद रहे. 
शिविर समापन सभा को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मुख्य मंत्री अशोक चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र में ज्वलंत मुद्दे हैं और इसमें कांग्रेस सेवादल की भूमिका मन लगाकर काम करने की है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने देश का महाराष्ट्र सेवादल को और मज़बूत करने हर सम्भव सहयोग देने के की बात कहीं । देश में विगत 70 वर्षों में कांग्रेस की उपलब्धियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। 
ज्ञात हो प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश व हर जिलों से 317 प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे है । शिविर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने किया था । अशोक चौहान ने कहा कि आईपीएल मैच में सलामी बल्लेबाज महत्वपूर्ण होता है, इसलिए शुरुआत अच्छी हो तो अंत की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है उन्होंने प्रशिक्षण की तारीफ़ भी की । इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक रामहरि रूपंवर, अमर खानापुरकर रत्नाकर महाजन, कृषि विशेषज्ञ, मौसम विज्ञानी पंजाबराव शामिल हैं. दख ने भी मार्गदर्शन किया।
महाराष्ट्र सेवा दल के सचिव अनिल मनकापे, मनीष नेमाडे, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष ज्ञानदेव थोंब्रे, नगर अध्यक्ष अल्ताफ पटेल, नीलेश पवार, तालुक अध्यक्ष कैलास उकिरदे, संदीप काले, गोविंद गायकवाड़, मूसा पटेल, आलमनूर पठान, अर्जुन थोंब्रे, सुमित निमगांवकर, मनोज राज्य स्तरीय शिविर की सफलता के लिए जैन, प्रियंका खरात, रघुनाथ म्हस्के, शकील शाह, सुरेश पवार, विकास घल, अक्षय घल, मुनीर पटेल, सवता गाडेकर, परमेश्वर उकिर्दे, लता साल्वे, डॉक्टर दानिश लांबे, संतोष शाय, भगवान गोजे, परमेश्वर पलस्कर, अमर जगताप, अजय गंधले ने लिया 
इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में बूथ प्रबंधन, प्रचार एवं प्रसार, नेतृत्व विकास, भारत के विकास में कांग्रेस पार्टी के योगदान, सरकारी योजनाओं की जानकारी, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, कृषि नीति, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, सामाजिक कार्य आदि पर राज्य भर के सेवादल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया. 
सभी प्रशिक्षार्थी को प्रणाम पत्र का वितरण किया गया अंत में विधिवत ध्वज उतार प्रतिज्ञा दुहराकर शिविराधिपति ने राष्ट्रगान विसर्जन से शिविर का समापन कराया कोविड के बाद आयोजित शिविर प्रातः 6-00 वन्दे मातरम् से प्रारम्भ होकर शारीरिक.बौद्धिक,खेल,सांस्कृतिक.प्रेक्टिकल क्लास के साथ रात्रि 10-00 बजे तक शिविर चलता था ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने