Sunami Media News

महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 किमी तक घसीटा,

दिल्ली में जहां लड़की को कार से घसीटने को लेकर जहां आक्रोश है, वहीं उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां स्कूटी सवार एक महिला को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और 3 किमी तक घसीटा. यह घटना बांदा जिले के मवई बुजुर्ग गांव में हुई. शुरुआती खबरों के मुताबिक महिला का शव ट्रक के चेसिस में फंसने के कारण ट्रक में आग लग गई. पीड़िता की स्कूटी भी जलकर राख हो गई.

आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस ने ट्रक से मृतका के शव को बाहर निकाला.  पीड़िता का नाम पुष्पा है, वह एक यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी. वह घर का सामान लेने के लिए निकली थी, तभी हादसा हो गया. हादसे के बाद ट्रक महिला को 3 किमी तक घसीटता ले गया. कई राहगीरों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका.

एएसपी बांदा ने कहा कि बांदा जिले में एक महिला सरकारी अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जब उसका दोपहिया वाहन एक ट्रक से टकरा गया और उसमें फंस गया. ट्रक में फंसकर गाड़ी घिसटती चली गई जिससे ट्रक में आग लग गई.

स्कूटी ट्रक में फंस गई थी जिससे आग लग गई, ASP ने कहा कि मौके से पीड़िता का शव बरामद हुआ और आग बुझा दी गई. ASP ने बताया कि घटना में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने