पुणे में खेला जाने वाला दूसरा मैच श्रीलंका के लिए करो या मरो वाला है. सीरीज में बने रहने के लिए श्रीलंका को हर हाल में दुसरे मैच में जीत दर्ज करनी होगी. अगर मेहमान टीम जीत से दूर रही तो उसके हाथ से सीरीज निकल जाएगी. इसके साथ ही उसका भारतीय सरजमीं पर पहली बार सीरीज जीतने सपना अधूरा रह जाएगा. भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका ने साल 2009 की टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया था. तब वह सीरीज 1-1 से बराबर रही थी. उसके बाद से भारत की धरती पर श्रीलंका को टी20 सीरीज में हर बार मुंह की खानी पड़ी है.
कब खेला जाएगा भारत-श्रीलंका दूसरा टी20 मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच 5 जनवरी को खेले जाएगा.
कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा भारत श्रीलंका दूसरा मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाले दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच के आधा घंटे पहले 6.30 बजे टॉस होगा.
किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत-श्रीलंका दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच जीवंत प्रसारण किया जाएगा. जिन यूजर्स के पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा मैच की पल-पल की अपडेट्स https://www.sunamichttisgarh.com/ पर उपलब्ध रहेगी.