Sunami Media News

सिविल अस्पताल भाटापारा में सिजेरियन से प्रसव हुआ प्रारंभ, नगरवासी हुए गदगद.....

सिविल अस्पताल भाटापारा में सिजेरियन से प्रसव हुआ प्रारंभ, नगरवासी हुए गदगद

बलौदाबाजार।  कलेक्टर रजत बंसल के प्रयासों से जिले में डायलिसिस और सी टी स्कैन की व्यवस्था के बाद अब सिविल अस्पताल भाटापारा में लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) प्रसव की शुरुआत हो गई है। भाटापारा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया की सीएमएचओ डा एम पी महिस्वर के मार्गदर्शन से विकासखंड भाटापारा के ग्राम गोगिया की निवासी 28 वर्षीया पूर्णिमा राय पति उमेन्द्र राय को प्रसव पीड़ा हुई जिन्हें परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल ले कर आया गया। प्रसूता का पूर्व में भी एक सिजेरियन हो चुका था साथ ही बच्चे में फिटल डिस्ट्रेस (धड़कन का कम या अधिक हो जाना),मैकोनियम स्टेन (थैली में ही शिशु द्वारा मल त्याग देना) की स्थिति भी थी। ऐसे में पुनः सिजेरियन की आवश्यकता देख कर अस्पताल प्रबंधन ने एलएससीएस (सिजेरियन) का निर्णय लिया। सिविल अस्पताल में  उपलब्ध नये स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कंवलजीत कौर के नेतृत्व में सिजेरियन किया गया। उनकी नियुक्ति कुछ दिनों पहले ही डीएमएफ फंड से की गयी है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता से यह सफल सिजेरियन कल रात प्रसव कराया गया। सफल सिजेरियन पश्चात दंपत्ति को पुत्री हुई जिसका वजन 3.5 किग्रा है। फिलहाल माँ और बच्चे दोनो ही स्वस्थ्य हैं। महिला के पति श्री उमेन्द्र ने बताया की अस्पताल में इस हेतु उन्हें काफी सुविधा हुई तथा किसी प्रकार का कोई पैसा इस सिजेरियन हेतु नहीं लिया गया है। साथ ही आवश्यक दवाइयां आदि निःशुल्क हमें मुहैया कराया गया है। इस सफल सिजेरियन प्रसव में सर्जन डॉक्टर कंवलजीत कौर के साथ डॉक्टर सुषमा वर्मा,डॉक्टर अशोक तिवारी स्टाफ नर्स चित्रलेखा वर्मा, आशीष मसीह,फार्मासिस्ट नितिन डहरिया एवं सन्तोष साहू और कन्हैया ने सहयोग किया। कलेक्टर रजत बंसल ने इस उपलब्धि हेतु सिविल अस्पताल भाटापारा के स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि एसडीएम नरेंद्र बंजारा के सतत निरीक्षण का भी हॉस्पिटल को फायदा मिला है। उनके द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने