Sunami Media

धान उपार्जन केंद्र का निरिक्षण करने पहुँचे सोसायटी अध्यक्ष किशोर साहू...

धान उपार्जन केंद्र का निरिक्षण करने पहुँचे सोसायटी अध्यक्ष किशोर साहू...

बया। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित रिकोकला के अध्यक्ष किशोर साहू आज मंगलवार 6 दिसम्बर को स्थानीय धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे किसानों से मेल-मुलाकात कर व्यवस्था व अन्य कई संबंधित विषयों से रूबरू हुए।जिसमें मौजूद कृषकों ने मौके पर संतुष्टि जाहिर की। उपार्जन केन्द्र परिसर निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां एक किसान की ढेरी से धान का नमी मापक यंत्र(मस्च्युराइजर मशीन) से नमी माप भी किया।जिसमें उन्होंने 13 प्रतिशत नमी पाकर खुशी भी जताया।इस मौके पर उनके साथ मिडिया प्रभारी सोनाखान ब्लॉक प्रमोद कुमार साहू के अलावा उपार्जन केन्द्र कर्मचारी व कृषक उपस्थित रहे।वहीं उन्होंने कहा कि हमारी हर संभव कोशिश है कि यहां के किसानों को किसी भी तरह कोई परेशानी न हो। कृषकों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।समिति प्रबंधक धरम सिंह नायक ने बताया कि आज मंगलवार 06 दिसम्बर को यहां आनलाइन टोकन मिलाकर कुल 26 पंजीकृत कृषकों को धान बिक्री के लिए टोकन जारी किया गया है।जिनसे 1371 क्विंटल 60 किलो अर्थात 3429 कट्टा धान की कुल खरीदी की जाएगी। उन्होंने इस दरम्यान बताया कि इस साल खरीफ सीजन 2022-23 में बार उपार्जन केन्द्र में 05 दिसम्बर तक की स्थिति में कुल 16999.60 क्विंटल धान खरीदी के की जा चुकी है जिसमें से 11700 क्विंटल धान परिवहन किया जा चुका है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media