Sunami Media News

राशन दुकान सेल्समैन की मनमर्जी सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां

राशन दुकान सेल्समैन की मनमर्जी सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां

कसडोल । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकान में गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवम्बर माह में बोनस के साथ प्राथमिकता और अंत्योदय राशनकार्ड धरियो को फ़्री राशन वितरण करने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया हैं। परंतु बया राशन दुकान में सरकारी आदेशो का धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 
कसडोल विकासखण्ड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिस्टम पूरी तरह से बेलगाम होती नजर आ रही है। क्योंकि कुछ दिन पूर्व खपरीडीह, कुम्हारी, घटमड़वा में भी पैसा लेने और प्रति व्यक्ति 5 किलो अतरिक्त चावल वितरण नही करने का मामला सामने आया था,  राशन दुकान सेल्समैन आखिर किसके संरक्षण में गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं, अधिकारी क्यों चुप्पी साधे हुए हैं, अधिकारी मॉनिटरिंग करते तो गरीबों के अधिकारों पर डाका नही पड़ता, पब्लिक में एक सवाल बन गया है। पीडीएस सिस्टम का पूरी मखौल उड़ाया जा रहाहै। आखिर गरीब जनता दो वक्त की रोटी जुटाएगा या चांवल वितरण करने वाले के खिलाफ शिकायत करने जाएगा यह एक गंभीर सवाल है। 
बया पीडीएस राशन दुकान चेचरपाली ग्राम पंचायत के द्वारा संचिलत किया जा रहा, और  सेल्समैन अजय नायक है। सेल्समैन से  बात करने की कोशिश की तो फ़ोन उठाना मुनासिफ नही समझा, और वही जब इस मामले को लेकर फ़ूड इंस्पेक्टर को बाइट के लिए बोला गया तो बारबार समय देते रहे, लेकिन बाइट नही दिया। इससे राशन दुकान संचालक और उच्च अधिकारियों की मिली भगत साफ नजर आ रहा है। 
नवम्बर माह बीत गया लेकिन हितग्राहियों को चांवल वितरण नही किया गया है।तो कब  चांवल देगा यह एक सवाल बन गया हैं। वहीं संतराम, नन्दिनी साहू, तिहारिन बाई आदि हितग्राहियों का कहना है कि महीना के अंतिम अंतिम समय मे सोसायटी को चांवल वितरण करने के लिए खोला जाता है जिससे किसी को मिलताहै या किसी को नही मिलता है और उल्टा गरीब लोगों को धमकी दिया जाता हैं जहाँ शिकायत करना कर लो करके ऐसे सेल्समैन की कार्यप्रणाली की गहनता से जांच किया जाए और उचित करवाई किया जाना चाहिए। आखिर ऐसे लोगों को सरक्षण कौन दे रहा है? राजनीतिक व्यक्ति या सरकारी कर्मचारी जिससे सेल्समैन अजय नायक के हौसले इतने बुलंद कर सरकारी आदेशो का धज्जियां उड़ाया जा रहा है।
            इस संबंध में खाद्य निरीक्षक राम नारायण साहू से मोबाईल द्वारा संपर्क की गई किन्तु फोन नहीं उठाने से जानकारी नहीं मिल सका।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने