Sunami Media News

राधामाधव मंदिर लेन्ध्रा में ठाकुर जी को लगाया गया 56 भोग..... भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन नजर आएं......

 राधामाधव मंदिर लेन्ध्रा में ठाकुर जी को लगाया गया 56 भोग

 भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन नजर आएं

आज श्री राधामाधव मंदिर लेन्ध्रा में श्रद्धा भक्ति के साथ ठाकुर जी को छप्पन भोग भोजन प्रसाद लगाए गए।
इस दौरान भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला और लोग प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।
मान्यता है कि छप्पन भोग से भगवान खुश होते है और उन्हें पूजने वालों को मनवांछित फल देते हैं।
बताया जाता है कि छप्पन भोग में 16 तरह की नमकीन,20 प्रकार की मिठाइयां और 20 प्रकार के फल होते हैैं।
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जब इन्द्र के क्रोध से भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाया था उस समय वह लगातार 7 दिनों तक अन्न-जल ग्रहण नहीं कर सके थे। इसके बाद माता यशोदा ने बालकृष्ण के लिए 56 भोग बनाए थे. 8वें दिन जब इंद्र ने श्रीकृष्ण से क्षमायाचना करते हुए वर्षा को रोका तो श्रीकृष्ण ने सभी ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत की छत्रछाया से बाहर आने का आदेश दिया था।
उस वक्त मुरलीधर का 7 दिनों तक निराहार रहना ब्रजवासियों और माता यशोदा को अच्छा नहीं लगा था तब बालकृष्ण के लिए माता यशोदा ने ब्रजवासियों के साथ मिलकर 7 दिन और 8 पहर के हिसाब से 56 तरह के व्यंजन बनाकर श्रीकृष्ण को महाभोग लगाया था।
तब से लेकर आज पर्यन्त तक 56 भोग लगाने की परंपरा अबाध रूप से चला आ रहा है।
इस पुनीत एवं ऐतिहासिक क्षण में जगन्नाथ पाणिग्राही,मनोहर पटेल,कैलाश पण्डा,चूड़ामणि पटेल,राधामोहन पाणिग्राही,चक्रधर पटेल,मोहन पटेल,सहोद्रा सिदार एवं स्थानीय राधामाधव समिति के ऊर्जावान अध्यक्ष भूतनाथ पटेल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों की विशेष रूप से उपस्थिति रही।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने