Sunami Media News

लड़कियां भी बनेंगी अग्निवीर, इंडियन नेवी में होगी भर्ती, सैलरी 40 हजार तक, जानें पूरा प्रॉसेस

Agniveer Female Bharti 2022: अग्निवीर नेवी में लड़कियां भी होंगी भर्ती.
  इंडियन नेवी में अग्निवीर की भर्ती में 20 प्रतिशत सीटें महिला कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं. वर्तमान में भारतीय नौसेना में 550 महिला अधिकारी अगल-अलग पदों पर पोस्टेड हैं. जो लड़कियां अग्निवीर नेवी में शामिल होना चाहती है वे एलिजिबिलिटी और सैलरी जरूर जान लें.

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
-जो महिला कैंडिडेट अग्निवीर भर्ती में हिस्सा लेना चाहती हैं उनकी उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए.
-वह 10वीं पास होनी चाहिए और साथ ही अनमैरिड होनी चाहिए.
-उनकी हाइट 152 इंच यानी 4 फीट 11 इंच होनी चाहिए.

इस भर्ती में लड़कियों के लिए हाइट में कुछ छूट भी दी जाती है जिसकी जानकारी के लिए इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.


सेलेक्शन प्रॉसेस
इस भर्ती में लड़कियों का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम और  फिजिटकल टेस्ट के जरिए होता है.

एग्जाम में इन सब्जेक्ट से सवाल
इस एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन आएंगे जिन्हें 30 मिनट में सॉल्व करना होता है. इसमें मैथ्य, साइंस और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे जिसका सिलेबस और सैंपल पेपर इंडियन नेवी की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

ऐसा होगा फिजिकल टेस्ट
रिटेन एग्जाम पास होने के बाद अग्निवीर लड़कियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी और 15 उठक-बैठक तथा 10 सिटअप भी उनसे कराया जाएगा. ये टेस्ट पास होने के बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा,जो कि INS चिल्का में होगा. जिसके बाद उनका फाइनल सेलेक्शन हो जाएगा और उन्हें पोस्टिंग दे दी जाएगी.






Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने