Sunami Media News

अमेरिका में बजा भारत का डंका, भारत की बेटी शगुन ने जीता मिसेज वॉशिंगटन का खिताब

मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल ने आज भारत का नाम विश्व फलक पर चमकाया है. शगुन ने मिसेज वॉशिंगटन 2022 का खिताब अपने नाम किया है. शगुन ने विदेशी महिलाओं को पछाड़ते हुए भारत को जीत दिलाकर देश को यह गौरव दिलाया है. ब्यूटी एंड माइंड के इस कांटेस्ट में शगुन ने सोशल मीडिया के मेरिट, डीमेरिट्स बताकर जीत हासिल की है. मेरठ के गढ़ रोड पर तुगानिया स्पोर्ट्स के चेयरमैन शौराज अग्रवाल की बेटी शगुन अग्रवाल ने वॉशिंगटन में मिसेज वाशिंगटन-2022 का खिताब जीता है.

स्पोर्ट्स इंडस्ट्रलिस्ट शौराज अग्रवाल और शगुन की मम्मी मीनू अग्रवाल इस अचीवमेंट पर काफी खुश हैं. मीनू ने बताया कि 5 दिसंबर को वाशिटंगन के सीऐटल सिटी में मिसेज वाशिंगटन कांटेस्ट हुआ था. इसमें बेटी शगुन अग्रवाल ने भाग लिया. लास्ट राउंड टॉप 18 कंटेस्टेन में शगुन अग्रवाल ने खिताब जीता.  मीनू बताती हैं वैसे शगुन शुरूआत से ही शो में अव्वल चल रही थी. उसकी वॉक, मेकअप, लुक्स, पर्सनलेटी, ड्रेस सब परफेक्ट था. लास्ट राउंड सबसे टफ था. जो क्यू एंड ए राउंड था. इसमें शगुन से सोशल मीडिया के नुकसान, फायदे पूछे गए. शगुन ने इस सवाल का जो जवाब दिया वही जजेस को पसंद आया और वो जीत गई.


शगुन ने जजेस को बताया कि सोशल मीडिया के लाभ की बात करें तो अपनों से दूर जो बैठे हैं लेकिन उनसे बात करने का जरिया है. वहीं एक दूसरे से जुड़े रहने का बेस्ट माध्यम है. कुछ ऐसे लोग जो अकेले हैं उनको दोस्त भी मिलते हैं.हम अपने टैलेंट को यहां दुनिया के सामने शोकेज कर सकते हैं.वहीं नुकसान की बात करुं तो ये टाइम किलिंग भी है. परिवार ने बेटी शगुन अग्रवाल को फोन पर बात कर बधाई दी साथ ही मेरठ में परिवार ने खुशियां मनाई, मिठाई बांटी.

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने