Sunami Media News

छत्तीसगढ़ । सनसनीखेज चोरी का खुलासा: घर की भतीजी निकली मास्टरमाइंड, 50 लाख से ज्यादा की रकम उड़ाई

जशपुर में सनसनीखेज चोरी का खुलासा: घर की भतीजी निकली मास्टरमाइंड, 50 लाख से ज्यादा की रकम उड़ाई


जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर की ही भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने चोरी की रकम से रायपुर, जशपुर और झारखंड में जमकर मौज-मस्ती की, लग्जरी होटलों में ठहरे और यहां तक कि करीब 25 लाख रुपये की महंगी कार भी खरीद ली।
पुलिस ने इस मामले में युवती, उसके बॉयफ्रेंड समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ऐसे हुआ चोरी का खुलासा
दरअसल, 6 दिसंबर 2025 को ग्राम केराडीह रैनीडांड निवासी सुषमा निकुंज ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पुराने घर से नगदी, सोने के सिक्के और जेवरात गायब हैं। जांच के दौरान कमरे का कुंडा टूटा मिला और दीवान में रखी अटैची से करीब 15 लाख रुपये नगद और कीमती आभूषण चोरी होने की पुष्टि हुई। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई।
पुलिस को शक घर में आने-जाने वाली भतीजी मिनल निकुंज पर हुआ। पूछताछ के दौरान मिनल ने चोरी की बात कबूल कर ली।
लालच में बढ़ती गई चोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि मिनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान के साथ मिलकर पहले छोटी रकम चुराई। जब किसी को भनक नहीं लगी तो उनका हौसला बढ़ता गया। इसके बाद 20 मई 2025 को वह घर से पूरा सूटकेस ही उठा लाई, जिसमें नगदी के साथ सोने की बिस्किट और जेवरात रखे थे।
जन्मदिन पर उड़ाए 5 लाख
चोरी की रकम से 21 मई को मिनल के जन्मदिन पर सभी आरोपी रायपुर पहुंचे। वहां एक विला बुक कर दो दिनों में करीब 5 लाख रुपये पार्टी और मौज-मस्ती में खर्च कर दिए। इसके बाद सोने की बिस्किट को ओडिशा के राउरकेला में बेचकर 8 लाख रुपये नकद हासिल किए गए।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई रकम और खरीदी गई संपत्तियों की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कभी-कभी घर के अंदर से ही सबसे बड़ा खतरा निकल आता है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने