Sunami Media News

हिमाचल में सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार, विधायकों ने हाईकमान को नाम तय करने की सौंपी जिम्मेदारी,,,

हिमाचल प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में भी किसी नाम पर सहमति नहीं बन सकी। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया है और सीएम तय करने का फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है। हिमाचल के लिए कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि पर्यवेक्षक एक-दो दिन में हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे जिसके बाद मुख्यमंत्री पर फैसला लिया जाएगा।

बैठक के बाद कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा, सभी 40 विधायकों ने CLP बैठक में सर्वसम्मति से आलाकमान को मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत किया है। राजीव शुक्ला ने कहा, 'विधायकों ने सीएम पद के लिए किसी का नाम नहीं दिया। बल्कि विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें अगले सीएम पर फैसला लेने के लिए हाईकमान को अधिकृत किया है। हम पार्टी हाईकमान को कल या परसो तक रिपोर्ट सौंप देंगे।'

सीएम पद को लेकर मतभेद की खबरों पर राजीव शुक्ला ने कहा, 'मीडिया में हिमाचल कांग्रेस के अंदर गुटबाजी और मतभेद को लेकर चलाई जा रही खबरें गलत हैं। सभी साथ और एकजुट हैं। सभी 40 विधायकों ने पार्टी में हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।'


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने