Sunami Media News

जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे गंगाजल एवं गाय का गोबर

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटीबीके अध्यक्ष विजय केशरवानी नेभाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चाल,चरित्र और चेहरा की दुहाई देने वाली पार्टी भाजपा का चरित्र भानुप्रतापपुर उपचुनाव में उजागर हो गया है । भाजपा ने भानुप्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव में ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके ऊपर नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का आरोप है । जिसके ऊपर पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। न्यायालय में मामला विचाराधीन हैं। इसी मामले में रायपुर के एक आरक्षक को बर्खास्त भी किया जा चुका है लेकिन भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अपने रसूख के दम पर अपराध दर्ज होने के बाद भी अपने नामांकन में चुनाव आयोग को गुमराह किया है ।

इस पूरे मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा की भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को बेनकाब करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को पार्टी के सुद्धिकरण के लिए गंगाजल और गाय का गोबर सौंपा जाएगा और कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से आग्रह करेगी की गंगाजल और गोबर से भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए पार्टी का सुद्धिकरण करे । ज्ञातव्य है की महतारी हुंकार रैली कर केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को बुलाकर महिलाओं के हितों की बात करने का ड्रामा करने वाली पार्टी ने खुद उपचुनाव में स्त्री जाति के साथ अपमान करने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा है ये भाजपा के लिए शर्मनाक है और छत्तीसगढ़ के महिलाओं का अपमान है । इस तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेहरू चौक स्थित सरकारी आवास में दोपहर दो बजे गंगाजल एवं गाय के गोबर को भेंट किया जाएगा ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने