Sunami Media News

नवंबर में आ गई दिसंबर की ठंडी, बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर। मौसम में एक बार फिर करवट बदल लिया है। रात के साथ अब दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। रविवार की रात कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण यह स्थिति बनी है।

ठंड ने अपना पैर पसार लिया है। रविवार की रात कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर पारा 12.4 डिग्री पर आ गया। इधर सोमवर सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। गुनगुनी धूप का लोग मजा उठा रहे हैं। पर्यटन स्थलों में आज भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से लोगों का आना शुरू हो चुका है। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आ रही है। 21 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में गिरावट की संभावना कम है।

सर्दी ने अब अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जहां नवंबर के प्रथम पखवाड़े में हल्की ठंड महसूस हुई, वहीं दूसरे पखवाड़ा शुरू होते ही वातावरण में नमी बढ़ गई है। रात के साथ अब दिन में ठंड बढ़ चुका है। प्रदेश में 22 से 25 नवंबर के बीच बहुत ही हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। कोई विशेष बदलाव की संभावना अभी नजर नहीं आ रही। बता दें कि नवंबर के प्रथम पखवाड़े में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। 13 नवंबर को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं, रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 14 नवंबर को सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वातावरण में अचानक नमी बढ़ने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों की समस्याएं भी बढ़ गई है। गर्म कपड़ों का बाजार भी गुलजार हो चुका है। जैसे-जैसे ठंड पड़ रही है गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ने लगी है। बाजार में इस बार गर्म कपड़ों के साथ हीटर की मांग भी बढ़ी है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने