Sunami Media News

दिल्ली में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद से मिले त्रिलोक चंद्र श्रीवास, जताया आभार,,

दिल्ली में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद से मिले त्रिलोक चंद्र श्रीवास, जताया आभार,,


लगातार चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव (नेशनल को-ऑर्डिनेटर) नियुक्त होने पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली / बिलासपुर।
बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, उत्तर प्रदेश व गुजरात के प्रभारी त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दिनांक 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बहुचर्चित “वोट चोरी – गद्दी छोड़” महा रैली को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में रैली की तैयारी, संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क और पिछड़ा वर्ग सहित वंचित वर्गों की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

भेंट के दौरान त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने उन्हें लगातार चौथी बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में राष्ट्रीय महासचिव (नेशनल को-ऑर्डिनेटर) नियुक्त किए जाने पर डॉ. अनिल जयहिंद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास और सेवा का अवसर उन्हें दिया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरे उतरेंगे।
त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा,
“कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को सशक्त रूप से उठाते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य लगातार करता रहूंगा।”

डॉ. अनिल जयहिंद ने भी त्रिलोक चंद्र श्रीवास के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को उनसे भविष्य में भी मजबूत नेतृत्व की अपेक्षा है।

इस अवसर पर उनके साथ पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), चंद्र प्रकाश केसरवानी, पवन सिंह ठाकुर, चरण सिंह राज, विनोद यादव, उमेश कश्यप सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

— सुनामी मीडिया

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने