बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के जन्मदिवस 16 दिसंबर के अवसर पर बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अनेक सामाजिक व जनहित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मदिवस को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विदित हो कि त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा विधानसभा के स्वाभाविक दावेदार माने जाते हैं तथा विगत कई वर्षों से उनके जन्मदिवस पर सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। इस वर्ष 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम में शामिल होने के कारण वे दिल्ली प्रवास पर थे, जिस वजह से वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सके।
इसके बावजूद उनके समर्थकों, सहयोगियों एवं सर्वसेन समाज द्वारा प्रदेश के दर्जनों स्थानों पर विविध आयोजन किए गए। सामाजिक सरोकार निभाते हुए वृद्ध आश्रम एवं चिकित्सालयों में फल वितरण, वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्य भी किए गए।
16 दिसंबर की रात्रि जब त्रिलोक चंद्र श्रीवास दिल्ली से लौटकर अपने निवास कोनी पहुंचे, तो ढोल-ताशा, आतिशबाजी और नारों के साथ हजारों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बेलतरा, बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग देर रात तक उनके निवास पहुंचे और जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
ज्ञात हो कि त्रिलोक चंद्र श्रीवास के बेलतरा, बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में हजारों-लाखों की संख्या में समर्थक हैं, जो बीते करीब 20 वर्षों से उनके जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं। वे आम जनता के सुख-दुख में निरंतर सहभागी रहते हैं और जनहित के कार्यों में जुझारूपन के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
संघर्षशील, जमीनी और जननायक छवि के कारण त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो उन्हें अन्य राजनेताओं से विशिष्ट बनाती है।
*मुकेश तिवारी की कलम से*
*— सुनामी मीडिया न्यूज*