Sunami Media News

PM VIST / BILASPUR // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोहभट्ठा में 30 मार्च को आमसभा केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू  उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सभास्थल का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोहभट्ठा में 30 मार्च को आमसभा केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू  उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सभास्थल का लिया जायजा


नमस्कार आप देख रहे है सुनामी न्यूज मैं हु किरण अब खबर विस्तार से.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार बैठकें हो रही हैं।

आज केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से छत्तीसगढ़ को हजारों करोड़ की सौगात मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राहियों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी होगी।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मैदान का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। हेलीपेड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान डीएफओ सत्यदेव शर्मा, नगर निगम आयुक्त एवं आयोजन के नोडल अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, एसडीएम बजरंग वर्मा सहित आयोजन की तैयारी से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।


बिलासपुर से सुनामी ब्यूरो की  खास  रिपोर्ट

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने