Sunami Media News

सिम्स में थायराइड जांच शुरू: मरीजों को मिलेगी त्वरित और सुगम सुविधा

सिम्स में थायराइड जांच शुरू: मरीजों को मिलेगी त्वरित और सुगम सुविधा

बिलासपुर। सिम्स अस्पताल के बायोकेमेस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत निगम ने जानकारी दी कि अब सिम्स में थायराइड जांच की सुविधा शुरू हो गई है। यह सेवा डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के प्रशासनिक प्रयासों से संभव हो पाई है।

अब मरीजों को थायराइड जांच के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सिम्स में यह सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी। जांच के लिए आवश्यक किट की सप्लाई सुनिश्चित कर दी गई है, जिससे मरीजों को त्वरित और सुगम जांच सुविधा मिलेगी।

सिम्स अस्पताल के इस सराहनीय कदम से थायराइड के मरीजों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब उन्हें जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने