Sunami Media News

नगर निगम की लापरवाही से जहरीले धुएं में घुट रहा है राजकिशोर नगर, स्मृति वन के पास कचरा जलाने से बढ़ा प्रदूषण

नगर निगम की लापरवाही से जहरीले धुएं में घुट रहा है राजकिशोर नगर, स्मृति वन के पास कचरा जलाने से बढ़ा प्रदूषण


बिलासपुर। नगर निगम की निष्क्रियता के कारण शहर के राजकिशोर नगर में रहने वाले लोगों को जहरीले धुएं का सामना करना पड़ रहा है। स्मृति वन के पास अवैध रूप से कचरा डंप कर उसमें आग लगाई जा रही है, जिससे वहां मॉर्निंग वॉक और योग करने आने वाले लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।


स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बन रहा है स्मृति वन क्षेत्र

स्मृति वन, जहां लोग ताजी हवा लेने और स्वास्थ्य लाभ के लिए जाते हैं, अब जहरीले धुएं की चपेट में आ चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम एस.एल.आर.एम. सेंटर में कचरा अलग करने के बाद बचा हुआ कचरा खुले में डाल देता है और समय-समय पर उसमें आग लगाई जाती है। इससे उठने वाले धुएं के कारण आसपास का वातावरण जहरीला हो गया है।

नगर निगम को कई बार दी गई शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों को कई बार इस गंभीर समस्या की शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार जहरीला धुआं फैलने से लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

वार्ड पार्षद बोले – जल्द मिलेगी समाधान

वार्ड क्रमांक 51 के पार्षद प्रितेश सोनी ने इस मामले में कहा,
"मुझे इस समस्या की जानकारी है और मैंने पहले भी नगर निगम अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। मैं जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूंगा।"

पर्यावरण को भी हो रहा नुकसान, गौ माता भी बीमार

कचरा जलाने से सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। हरे-भरे पेड़ जल रहे हैं, और इधर-उधर फैली प्लास्टिक खाने से गौ माता बीमार हो रही हैं। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद पर्यावरण संरक्षण और गौ माता की सुरक्षा को लेकर बड़ी बातें कही गई थीं, लेकिन राजकिशोर नगर में जो हालात हैं, वे इन दावों की पोल खोल रहे हैं।

अब सवाल यह है कि नगर निगम कब जागेगा?

क्या नगर निगम इस विकराल समस्या का संज्ञान लेकर राजकिशोर नगर के निवासियों को जहरीले धुएं से मुक्ति दिलाएगा, या फिर लोग इसी तरह बीमार पड़ते रहेंगे? प्रशासन को जल्द इस मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालना चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके और पर्यावरण को भी बचाया जा सके।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने