📰 स्वच्छता पर संकट: वार्ड 10 में कचरा कलेक्शन व्यवस्था फेल, जनता परेशान
✍️ मुकेश तिवारी कलम से,
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10, गुरु गोविंद सिंह नगर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। पिछले एक साल से यहां कचरा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से नहीं हो रहा, जिससे पूरे इलाके की स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कचरा कलेक्शन वाहन 3 से 4 दिनों में केवल एक दिन ही पहुंचते हैं, जबकि शुल्क रोजाना के हिसाब से वसूला जा रहा है। ऐसे में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस अव्यवस्था से नाराज नागरिकों ने अब आवाज बुलंद कर दी है। उन्होंने महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए साफ कहा है कि जब सेवा नियमित नहीं मिल रही, तो शुल्क वसूली पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए।
निवासियों का कहना है कि उन्हें न तो समय पर सुविधा मिल रही है और न ही प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रहा है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि नगर निगम इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करे।
इस शिकायत की प्रतिलिपि नगर निगम आयुक्त और जोन क्रमांक 02 के जोन आयुक्त को भी भेजी गई है, ताकि जल्द कार्रवाई हो सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है, या फिर वार्ड 10 के लोग यूं ही गंदगी के बीच जीने को मजबूर