Sunami Media

बिलासपुर । सिरगिट्टी शांति विहार कॉलोनी में बिजली, पानी और कचरा उठाव की समस्या, कॉलोनीवासी परेशान,

बिलासपुर । सिरगिट्टी शांति विहार कॉलोनी में बिजली, पानी और कचरा उठाव की समस्या, कॉलोनीवासी परेशान,

सिरगिट्टी। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 10 स्थित शांति विहार कॉलोनी के निवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। कॉलोनी में बिजली, पानी और कचरा उठाव की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं बिजली के पर्याप्त खंभे नहीं होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
इसके अलावा कॉलोनी में कचरा उठाने वाली गाड़ी भी नियमित रूप से नहीं पहुंचती, जिससे जगह-जगह कचरे का ढेर लग गया है और गंदगी फैल रही है। इससे क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और पार्षद को भी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
कॉलोनीवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शांति विहार कॉलोनी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और कचरा उठाव की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
– मुकेश तिवारी की कलम से ✍️

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media