Sunami Media News

हिंदू नववर्ष को मनाने के लिए शहरवासी महाबैठक में एकत्रित, 30 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

हिंदू नववर्ष को मनाने के लिए शहरवासी महाबैठक में एकत्रित, 30 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

पुलिस ग्राउंड से निकलेगी शोभायात्रा, तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ होगा समापन

बिलासपुर। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में आगामी 30 मार्च को मनाए जाने वाले हिंदू नववर्ष की भव्य शोभायात्रा को लेकर ज्ञानम पैलेस में एक महाबैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर के धर्मप्रेमी, मातृशक्ति एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नगर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन को लेकर अपने विचार रखे।

यह आयोजन समिति का 11वां वर्ष होगा, और हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा को भव्य एवं दिव्य रूप देने का संकल्प लिया गया। नगर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से शोभायात्रा का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा, मंदिरों और देवालयों में पोस्टर एवं बैनर लगाकर भी इस आयोजन की जानकारी दी जाएगी।

नगर के धर्मप्रेमियों में इस शोभायात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह यात्रा बिलासपुर की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान बन चुकी है, जिसे और भी भव्य बनाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि हिंदू नववर्ष आयोजन समिति का कोई अध्यक्ष या सचिव नहीं है, बल्कि हर धर्मप्रेमी इसे अपने घर का आयोजन मानकर कार्य करता है।

हिंदू नववर्ष आयोजन समिति, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने