टीम ने लड़की के नाबालिग होने के कारण इस शादी को सही समय पर पहुंचकर रुकवा दिया.
क्या है मामला
पूरा मामला श्योपुर के बुढ़ेरा गांव का है. जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले लाछी आदिवासी की बेटी की गुरुवार को शादी थी. दुल्हन ब्याहने बारात भी घर पहुंच गई. एक तरफ नाच गाना, खाना चल रहा था, दूसरी तरफ दूल्हा बारात के साथ घोड़ी पर सवार होकर दुल्हने के दरवाजे पर पहुंचा. तय समय पर सारे कार्यक्रम चल रहे थे.
नाबालिग थी लड़की
इसी बीच मौके पर विजयपुर परियोजना अधिकारी ज्योति दुबे और गसवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. परियोजना अधिकारी को सूचना मिली थी कि बुढ़ेरा गांव में नाबालिग की शादी कराई जा रही है. इस सूचना के आधार पर एक टीम गांव पहुंची और कार्रवाई की गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग की शादी को रुकवाया.
14 साल थी दुल्हन की उम्र
परियोजना के अधिकारी ने जब दुल्हन के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की तो उनमें असका जन्म 8 अप्रैल 2010 का था. जिस हिसाब से उसकी उम्र 14 साल और 7 महीने थी. दुल्हन के नाबालिग होने की वजह से प्रशासन ने उसकी शादी रुकवा दी, साथ ही उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है.