Sunami Media News

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्‍ट्रेस रेखा की 10 पुरानी तस्‍वीरें।

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्‍ट्रेस रेखा की 10 पुरानी तस्‍वीरें।

बॉलीवुड की कई पुरानी एक्‍ट्रेसेस है जो आज भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। मगर, रेखा का नाम इनमें सबसे उपर आता है। रेखा अब बहुत ही कम फिल्‍मों में नजर आती हैं मगर, उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें और तस्‍वीरें हमेशा ही चर्चा का वषिय बनी रहती हैं। चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ तस्‍वीरें दिखाते हैं और उनके जीवने से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं। 

रेखा का जन्‍म

पत्रकार एंव राइटर यासिर उस्मान की लिखी किताब ‘रेखा- कैसी पहेली जिंदगानी’ में बताया गया है कि रेखा पर बचपन से ही नाजायज होने का ठप्‍पा लगा था। आपको बता दें कि वह तमिल की जानीमानी एक्‍ट्रेस पुष्‍पवल्‍ली और एक्‍टर जेमिनी गणेशन की बेटी हैं। मगर, रेखा के पिता ने उनकी मां से कभी विवाह नहीं किया था। 

वर्ष 1988 में रेखा ने एक्‍टर राकेश रौशन और कबीर बेदी के साथ फिल्‍म 'खून भरी मांग' में काम किया था। इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान की यह तस्‍वीर है। रेखा की यह फिल्‍म सुपर हिट थी। इस फिल्‍म के एक सीन में रेखा पानी में गिर जाती हैं और उनका चेहरा मगरमच्‍छ खराब कर देता है। इसके बाद फिल्‍म के सेकेंड फेस में  रेखा फेस सर्जरी करा कर बेहद ग्‍लैमरस नजर आती हैं। 

रेखा बचपन में एयर हॉस्‍ट्रेस बनना चाहती थीं मगर, अपने काले रंग की वजह से उन्‍हें इस कोर्स में दिखिला नहीं मिला। अपने रंग की वजह से रेखा को फिल्‍म इंडस्‍ट्री के शुरुआती दिनों में काफी स्‍ट्रगल करना पड़ा था। 

यासिर उस्मान की लिखी किताब ‘रेखा- कैसी पहेली जिंदगानी’ के मुताबिक फिल्म 'अनजाना सफर' के सेट पर रेखा के साथ 5 मिनट तक स्मूच किया गया वो भी बिना जानकारी दिए और यह स्मूच सीन देने के बाद वह बेहोश हो गई थीं। 

रेखा ने दिल्ली के एक बिजनेस मैन मुकेश अग्रवाल से शादी भी कर ली थी। मगर मुकेश और रेखा के बीच हमेशा ही रेखा के काम को लेकर अनबन रहती थी। इससे तंग आकर रेख मुकेश का दिल्ली वाला घर छोड़ कर मुंबई आ गईं। मुकेश ने रेखा को मनाने की कोशिश भी की मगर रेखा नहीं मानी। रेखा के जाने के बाद मुकेश ने डिप्रेशन में आकर उन्‍हीं दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। 

रेखा का पूरा जीवन ही रहस्‍यों से भरा है। मगर, लोग आज भी नहीं जान पाए हैं कि वह सिंदूर क्‍यों लगाती हैं। बहुत लोग कहते हैं कि रेखा अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। मगर, यह सही नहीं है। 

रेखा और जया बच्‍चन के बीच कभी बहुत मधुर संबंध नहीं थे। इसका कारण अमिताभ बच्‍चन थे। मगर, फिर भी दोनों ने साथ में यश चोपड़ा की फिल्‍म 'सिलसिले' में काम किया था। यासिर उस्मान की लिखी किताब ‘रेखा- कैसी पहेली जिंदगानी’ में इस बात का भी जिक्र है कि रेखा जब मुंबई में आईं तो जया बच्चन उनकी फ्लैटमेट हुआ करती थीं। जया को रेखा दीदी कह कर संबोधित करती थीं मगर जया ने अपनी शादी में रेखा को नहीं बुलाया क्योंकि उन्हें इस बात का आभास था कि रेखा और अमिताभ को लेकर लोगो के मन में शंका है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने