Sunami Media News

रेखा की लव लाइफ का वह अनसुना किस्सा, जिससे दुनिया अब तक है अंजान।

रेखा की लव लाइफ का वह अनसुना किस्सा, जिससे दुनिया अब तक है अंजान।


HAPPY BIRTHDAY REKHA JI
10 OCT 1954

अमिताभ और रेखा की लवस्टोरी फिल्म दो अनजाने 1976 के सेट पर शुरू हुई थी, तब तक अमिताभ की शादी हो चुकी थी। आपने काफी कुछ रेखा और अभिताभ बच्चन के बारें में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा का अफेयर किसी और शख्स के साथ भी था। चलिए जानते हैं रेखा से जुड़े कुछ बातें।

रेखा की लाइफ थी रहस्यमय

एक्ट्रेस रेखा की जिंदगी जितनी खूबसूरत दिखती हैं उतनी ही रहस्यों से भरी रही है। फैंस उनकी लाइफ के हर पहलू को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं खासकर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। दरअसल, रेखा की पर्सनल लाइफ शुरू से ही प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा सुर्खियों में रही है हालांकि एक्ट्रेस ने खुद कभी अपनी पर्सनल जिंदगी के राज नहीं खोले।

विनोद मेहरा और किरण कुमार संग जुड़ चुका है नाम

आपको बता दें कि रेखा का अमिताभ बच्चन से पहले विनोद मेहरा और किरण कुमार जैसे अभिनेताओं के साथ लिंकअप के खबरें भी आ चुकी हैं। कहा तो ये भी जाता हैं कि रेखा का अफेयर इनके साथ चला था।

इंडस्ट्री के बाहर के लोग के साथ था अफेयर

रेखा का अफेयर इंडस्ट्री के बाहर के लोग के साथ भी रहा हैं। उस दौर में खबर ये आई थी कि दक्षिण मुंबई के एक सम्मानित गुजराती परिवार के पुत्र राजा खारा के साथ रहा था रेखा का अफेयर। दोनो को कई बार साथ में मुम्बई के रेस्टोरेंट में देखा गया था। इस रिश्ते के बारें में रेखा ने कभी किसी को नहीं बताया।

शादी के कुछ महीने बाद लिया था तलाक

खबरों के मुताबिक जब रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की तो उस दौरान रेखा पर आरोप लगे थे। लेकिन इस मुद्दे को लेकर रेखा ज्यादा समय तक शांत नहीं बैठीं और उन्होंने अपनी कहानी बयां की। रेखा ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि, 'मैं सबसे पहले हर किसी को ये बताना चाहती हूं कि तलाक मैं नहीं बल्कि मुकेश लेना चाहते थे। उन्होंने मुझसे तलाक मांगा था।

आपको बता दें कि पति मुकेश अग्रवाल की मां भी रेखा को पंसद नहीं करती थी। रेखा से शादी करने के करीब 6 महीने बाद ही उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने