सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें
मऊगंज कलेक्टर कार्यालय में मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव का स्वागत करने के लिए
भोपाल से लौटा संतोष साकेत मऊगंज कलेक्टर को फूल माला से की स्वागत
दिव्यांग संतोष कुमार साकेत भोपाल से अपना इलाज करा कर अपने घर जाने से पहले
मऊगंज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपने लिए वह एक भगवान का रूप मानकर
कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ सौप कर धन्यवाद दिया।संतोष कुमार साकेत ने कहा कि मैं अपने जीवन से निराश हो गया था
लेकिन मेरे लिए भगवान के रूप में कलेक्टर साहब मुझे मिले।
मुझे यकीन ही नहीं था कि मुझे इतनी अच्छी सुविधा कलेक्टर महोदय के द्वारा दी जाएगी
मेरा इलाज भोपाल के नर्मदा ट्रामा सेंटर में किया गया अभी मेरे पैर में राड पड़ी है
मुझे तीन बार और भोपाल जाना है ।उसके बाद मेरे पैर का ऑपरेशन होगा। मैं काफी संतुष्ट महसूस कर रहा हूं
कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने शासकीय शाहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज का किया निरीक्षण
मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव शासकीय शाहिद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया
जहां उन्हें काफी अव्यवस्था महाविद्यालय में देखने को मिली
जिस पर उन्होंने महाविद्यालय के प्रेसिंपल से नाराजगी व्यक्त की ।
निरीक्षण के दौरान यह पाया कि अलमारी में कागज की जगह डिस्पोजल रखा था। पुरानी अलमारियां जो टूटी-फूटी हुई थी
उन्हें महाविद्यालय के नए भवन में देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया की जो पुरानी अलमारियां है
उन्हें हटाकर नई अलमारियां यहां पर रखी जाए। लाइब्रेरी में साफ सफाई सही न होने पर नाराजगी व्यक्त की
।जिम अलग-अलग लडको एवं लड़कियों को करने के लिए निर्देशित किया ।
वर्चुअल क्लास व्यवस्थित न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्ति की ।ऑडिटोरियम का मेंटीनेंस ठीक करने के निर्देश दिए।
मटके में काई लगी पाए जाने पर कलेक्टर ने फटकार लगाई वही निर्देशित किया कि स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाए
। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है इसके लिए सुरक्षा गार्ड बढ़ाने के भी निर्देश
विद्यालय के प्रेसिंपल को दिया। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि
इस विद्यालय में 60% बालिकाएं अध्यनरत हैं शौचालय की स्थिति खराब
देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया
कि शौचालय स्थल पर साफ सफाई के लिए एक चार्ट लगाये ।शौचालय कब कब साफ किया गया
इसकी संपूर्ण जानकारी उस पर अंकित होनी चाहिए। बच्चों के पानी पीने के लिए मटके हटा कर फ्रीजर लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने एक दिन श्रमदान के साथ सफाई किए जाने की बात कही।
वही ओपन जिम में टीन सेड लगाकर व्यवस्थित करने के निर्देश कॉलेज प्रबंधन को दिया।
कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्लानिंग के तहत अन्य विषयों की भी पढ़ाई इस महाविद्यालय में हो इस पर भी काम करना है
Tags
news