कसडोल l आज दिनांक 15 सितम्बर 2023 दिन शुक्रवार को स्थानीय कैवर्त्य निषाद सामाजिक भवन कसडोल में दोपहर 1 बजे भाजपा मंडल कसडोल की अति महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है जिसमे मुख्य रुप से माननीय गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष , सुरेंद्र पाटनी विधानसभा प्रभारी, एवं डॉ.अजय राव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की उपस्थिति में होगा l
उक्त बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद गण, मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी, /प्रकोष्ठों के जिला /मंडल पदाधिकारी ,सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी सह प्रभारी, संयोजक सह संयोजक, सभी 97 बुथ अध्यक्ष एवं सभी 97 बुथ बी एल ए टू, सभी भाजपा समर्थित सरपंच गण सभी सक्रिय सदस्य गण सभी कार्यकर्ताओ को उपस्थित होने आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष मेलाराम साहू ने दी है l
बैठक पश्चात् पत्रकार सदन कसडोल में पत्रकारों से मिलकर प्रेसवार्ता करेंगे l