मारुति फैमिली ढाबा कसडोल में शराब पिलाने वाले ढाबा संचालक/मालिक जीतू यादव को किया गया गिरफ्तार......
आरोपी से ₹2640 कीमत मूल्य का 08 पाव अंग्रेजी गोवा शराब एवं 08 नग बियर किया गया जप्त.....
ढाबा संचालकों का कार्य लोगों को भोजन कराना है, ना की उन्हें शराब पिलाना.......
कसडोल। कुछ समय पहले तक कटगी, कसडोल से लेकर लवन मार्ग एक जानलेवा सड़क मार्ग के रूप में प्रचलित हो गया था, जिसमें लगभग हर दिन सड़क दुर्घटना में किसी ने किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाया करती थी। इन बातों को दृष्टिगत रखते हुए तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में बलौदाबाजार से लवन होते हुए कटगी, गिधौरी तक हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की व्यवस्था की गई। उक्त वाहन द्वारा श्री अमित कुजुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में संपूर्ण सड़क मार्ग में सतत पेट्रोलिंग कर समुचित यातायात व्यवस्था संपादित किया जा रहा है। साथ ही पिछले माह ही कसडोल में यातायात पुलिस बल की स्थापना भी की गई है।इन व्यवस्थाओं के स्थापित होने से निश्चाय ही अत्यंत व्यापक एवं प्रशंसनीय परिणाम देखने को मिल रहे हैं। विशेषकर कसडोल नगर का हड़हापारा चौक मे घटित सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए यह श्रापित चौक सा बन गया था, लेकिन कसडोल में यातायात पुलिस की स्थापना से विशेष कर कसडोल नगर में बहुत ही सुखद परिणाम देखने को मिले हैं। अभी पिछले कुछ समय से उक्त मार्ग में सड़क दुर्घटना की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से भारी कमी आई है।
इसके अलावा हो रही छुटपुट सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण से है बात भी पता चली कि, इस मार्ग में स्थित ढाबा संचालकों द्वारा वाहन चालकों को अवैध रूप से शराब पिलाया जा रहा है। उक्त बात की तस्दीक कर हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा सड़क किनारे स्थित समस्त ढाबों में विशेष रूप से निगाह रखी जा रही थी। *कि इसी बीच सूचना मिली कि कसडोल नगर मारुति फैमिली ढाबा में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाया जा रहा है। सड़क किनारे स्थित ढाबा में अधिकतर भारी वाहन चालक भोजन करने के लिए रुकते हैं। इसके साथ ही दिन ढलते ही शाम के समय नगर के युवा वर्ग पार्टी मनाने या दोस्तों के मिलने के बहाने ढाबों में आते हैं तथा लगभग हर मौके में शराब का सेवन भी करते हैं। ढाबा संचालकों द्वारा थोड़े से पैसे की लालच में ही इन्हें शराब पिलाने की व्यवस्था कर लोगों की जान जोखिम में डाल डाला जा रहा है। ढाबा संचालकों का मुख्य कार्य लोगों को भोजन, पानी समुचित व्यवस्था कराना है, ना की लोगों को शराब पिलाकर उनकी एवं दूसरों लोगों की जान जोखिम में डालना।
उक्त बात की तस्दीक कर कल दिनांक 14.09.2023 को शाम के समय हाईवे पेट्रोलिंग की टीम द्वारा मारुति फैमिली ढाबा कसडोल में दबिश दिया गया। इस दौरान हाईवे पेट्रोल टीम द्वारा आरोपी ढाबा संचालक एवं मालिक जीतू यादव पिता नाथूराम यादव उम्र 34 साल निवासी ग्राम पुराना खर्वे थाना कसडोल को अपने ढाबा में अवैध रूप से लोगों को पिलाने के लिए शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम द्वारा आरोपी से ₹2640 कीमत मूल्य का 08 पाव अंग्रेजी गोवा शराब एवं 08 नग बियर जप्त किया गया है। कि आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर थाना कसडोल के सुपूर्द किया गया है, जिसमें आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 497/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।