Sunami Media News

गिरौदपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई6 आरोपी जुआ खेलते गिरफ्तार

 गिरौदपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
6 आरोपी जुआ खेलते गिरफ्तार 
कसडोल। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक  हरीश यादव  एवं अति0 पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में तथा के सी दास  थाना प्रभारी गिधौरी टुण्डरा के मार्ग दर्शन में अवैध जुआ सट्टा तथा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पर दिनांक 14- 09- 2023 के दोपहर में चौकी गिरोधपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम अमोदी के कंडम पुराना शौचालय  में  कुछ जुवाडियन 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना चौकी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  मौके पर पहुंचकर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर  जुवाडियन मोनू चेलक ग्राम कटगी,विनोद कुमार देवांगन ग्राम कटगी ,संतोष केंवट ग्राम अमोदी,रवि कर्ष ग्राम अमोदी, दुर्गेश यादव ग्राम अमोदी एवं हीरालाल केवट ग्राम  अमोदी को जुआ खेलते हुए पकड़े तथा इनके कब्जे  से 52 पत्ती तास,  फड़ एवं पास से नगदी रकम 11800 रूपये को जप्त किया गया  आरोपियों के विरुद्ध के छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया 
         उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी ओम सिंह साहू, प्रधान आरक्षक जितेंद्र कुमार साहू आरक्षक टिकेश्वर साहू, लक्ष्मी प्रसाद कोसले, की सराहनीय भूमिका रही

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने