25 सितंबर को कसडोल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा कसडोल मंडल की बैठक संपन्न.....
कसडोल। आगामी 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान परिवर्तन यात्रा कसडोल विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा की तैयारी को लेकर आज भाजपा मंडल कसडोल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, पश्चिम बंगाल के प्रवासी विधायक डाक्टर अजय पोद्दार जी मुख्य अभ्यागत के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने इस यात्रा की तैयारी को लेकर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी। एवम सभी ने एक मत से कसडोल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजई बनाने का संकल्प लिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी एवं डॉक्टर अजय पोद्दार जी ने कंट्रोल मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का पार्टी का गमछा पहनाकर, गुलाल लगाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किए। बैठक के पश्चात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी एवं डॉ अजय पोद्दार जी ने कसडोल रेस्ट हाउस में परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित किए। आज के इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी पश्चिम बंगाल के प्रवासी विधायक डॉ अजय पोद्दार जी भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, जिला मंत्री श्री कृष्ण कुमार पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार जायसवाल, कसडोल मंडल के अध्यक्ष श्री मेलाराम साहू, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष श्री गणेश शंकर साहू, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री नागेश्वर साहू, जिला पंचायत के सदस्य नवीन मिश्रा, जिला प्रतिनिधि श्री संतोष कश्यप, मंडल के उपाध्यक्ष डॉ संदीप मानिकपुरी, श्री सोनाराम यादव, महामंत्री श्री रामचंद्र ध्रुव, श्री चंद्रिका पटेल, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कर्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा थवाईत, महामंत्री श्रीमती कुंती निषाद, श्री अंजीव जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्री खूब लाल साहू मंत्री श्री अनिल श्रीवास श्री जगदीश धृतलहरे कुमारी कमल केवट, प्रचार प्रसार मंत्री श्री संतराम वर्मा, कार्यालय प्रभारी श्री विष्णु यादव, मीडिया प्रभारी श्री पुरुषोत्तम केवट, सदस्य श्री दरसराम वर्मा, श्री राजकुमार बारिहा, श्री ईश्वर पटेल श्री दिल हरण जायसवाल श्री समरू केवट, श्री कोयल दास मानिकपुरी श्री सत्यनारायण चेलक, श्री राजेश पाथरे, सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Tags
बलौदाबाजार समाचार