चौकी सोनाखान पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, आकाशीय बिजली गिरने से घायल व्यक्तियों को तत्काल पहुंचाया कसडोल हॉस्पिटल......
ग्राम कसौंदी में पेड़ के नीचे बैठे 06 लोगों के ऊपर गिर गया था आकाशीय बिजली.......
सूचना पाकर तुरंत सोनाखान पुलिस मौके पर पहुंचकर, वाहन की व्यवस्था कर, सभी घायलों को तत्काल पहुंचाया हॉस्पिटल........
कसडोल। कई मौकों पर पुलिस बल को अकारण विवादास्पद स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार अकारण ही लोगों द्वारा पुलिस के कार्य को संदेह की नजर से देखते हुए एक प्रकार से पुलिस को कोसा जाता है। अधिकांश लोगों की धारणा पुलिस के प्रति नकारात्मक सी बन सी गई है, लेकिन लोग यह नहीं समझते की पुलिस सातों दिन एवं 24 घंटे लोगों की सेवा में लगी रहती है। पुलिस दिन में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने में व्यस्त रहती है, और रात होते ही आमजनों के घर, दुकान, संपत्ति आदि रक्षा करने हेतु गस्त में लग जाती है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सड़क में बने डिवाइडर में सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने एवं वाहन चालकों की सहायता के लिए रेडियम पट्टिका लगाया जा रहा हैं। साथ ही कई मौके पर मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के परिवार जनों का पता तलाश कर उन्हें उनके परिवार से मिलाया जा रहा है। पुलिस के जवानों द्वारा जिले के हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के लिए रक्तदान जैसे परोपकारी कार्य कर मरीज के जीवन रक्षा में भी लगातार सहयोग किया जा रहा है। कई मौके पर पुलिस द्वारा कई अच्छे एवं प्रशासनिक कार्य किये जाते हैं, जो कई बार सामने नहीं आ पाते।
ऐसा ही एक प्रशंसनीय एवं मानवतापूर्ण कार्य आज चौकी सोनाखान पुलिस द्वारा संपादित किया गया है। आज दिनांक 14.09.2023 का मौसम एकदम बरसात का दिन जैसा है। कि *आज चौकी सोनाखान क्षेत्र के गांव कसौंदी में कुछ लोग पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। खराब मौसम को देखते हुए ग्राम के अन्य लोगों द्वारा इन्हें पेड़ से तत्काल हट जाने के लिए सूचित भी किया गया, लेकिन वह लोग नहीं माने* तथा पेड़ के नीचे ही बैठे रहे। कि अचानक मौसम खराब हुआ और जिस पेड़ के नीचे यह लोग बैठे थे उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही 06 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों मे रामायण ठाकुर पिता पंचराम ठाकुर उम्र 36 वर्ष, बसंत साहू पिता सत्यनारायण साहू उम्र 26 वर्ष , जगसाय साहू पिता रामलाल साहू उम्र 46 वर्ष, धनऊ पिता मालिक राम साहू उम्र 58 वर्ष, दुखू कोंध पिता भारत कोंध उम्र 45 वर्ष एवं निर्मल साहू पिता नंद कुमार साहू उम्र 12 वर्ष सभी निवासी ग्राम कसौंदी शामिल है।
इसी बीच घटना की सूचना पाकर पुलिस चौकी सोनाखान से प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पाटील, प्रधान रक्षक संतोष टंडन एवं आरक्षक तिलक सिदार का पुलिस बल तत्काल ग्राम कसौंदी मौके पर पहुंचे। उस वक्त सभी घायल पेड़ के नीचे ही अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। यहां पर सबसे महत्वपूर्ण यह था कि सभी घायलों को तत्काल समुचित इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए। स्थिति को भांपकर पुलिस टीम द्वारा तत्काल एक प्रायवेट वाहन की व्यवस्था किया गया एवं सभी घायलों को ग्रामवासियों की सहायता से उठाकर वाहन में बैठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल पहुंचाया गया* है। सांथ ही पुलिस टीम द्वारा फोन के माध्यम से अस्पताल में आकाशीय बिजली गिरने से हुए घायलों की सूचना भी पहले ही दे दी गई, जिससे घायलों के अस्पताल पहुंचते ही इन सभी का इलाज तुरंत प्रारंभ किया जा सके। निश्चित ही चौकी सोनाखान पुलिस द्वारा बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया गया है। घायलों की मदद करना एवं उन्हें उचित इलाज पहुंचानें मे सहायता करना एक परोपकारी कार्य है।
Tags
लोकल समाचार