Sunami Media News

धरोहरों को संवार हमारी सरकार ने इसे बेहतर बनाया - - शैलेष पाण्डेय



*भाजपा शासनकाल ने 15 वर्षों तक लोगों को मुंगेरीलाल के सपने दिखाए थे*

भारतीय नगर स्थित माधव तालाब शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। स्मार्ट सिटी ने साढ़े तीन एकड़ में फैले तालाब में 4.38 करोड़ खर्च कर किड्स प्ले एरिया, जिम, वॉक वे और फूड कोर्ट डेवलप किया है। रंग-बिरंगी लाइटिंग से यह और सुंदर नजर आएगा। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। 

बाउंड्रीवाल में अंदर की तरफ आकर्षक टू डी, थ्रीडी पेंटिंग की गई है। परिसर का रंग रोगन कर कारपेट और पेवर घास लगाए गए हैं। तालाब के चारों ओर आकर्षक लाइटिंग, फूड कोर्ट, वॉकवे बनाया गया है। ओपन जिम और बच्चों के लिए विशेष तौर पर किड्स प्ले एरिया तैयार किया गया है, जहां झूले लगाए गए हैं।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि धरोहरों को संवार हमारी सरकार ने इसे बेहतर बनाया है, भाजपा शासनकाल ने 15 वर्षों तक लोगों को मुंगेरीलाल के सपने दिखाए थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने